सादाबाद 13 अक्टूबर । विधानसभा सादाबाद में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में प्रवीन कुमार पौनियां (करील) के नेतृत्व में निकली जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ और गली-गली, घर-घर लोगों ने आत्मीयता के साथ स्वागत कर अपना स्नेह व्यक्त किया। कोठी बढ़ार से लेकर न सोरइया, समदपुर, महावतपुर, बहादुरपुर भूप, बीजलपुर, गोलपुरा, धनोली, न मानसाह, रसीदपुर और शेरपुर सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रवीन कुमार पौनियां से संवाद कर अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को साझा किया। यात्रा के दौरान घर-घर मिला अपनापन, गलियों में हुआ स्वागत और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, जनसमस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने का संदेश दिया गया। सादाबाद विधानसभा में मिशन 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियों के बीच प्रवीन कुमार पौनियां की यह जनसंपर्क यात्रा चर्चा में रही। गांवों में मिले स्वागत और लोगों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष पहचान दी। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
हसायन : गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई रस्म
October 13, 2026
Related Posts
Recent Posts
हसायन : शारदीय नवरात्र में बालिका को
October 13, 2026
हसायन : गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
October 13, 2026
हसायन : शारदीय नवरात्रि के नौ दिवसीय
October 13, 2026
हसायन : जर्जर बिजली खम्भा से हादसे
October 13, 2026
हाथरस में टेबल टेनिस और फुटबॉल के
October 13, 2026
सादाबाद में प्रवीन कुमार पौनियां की जनआशीर्वाद
October 13, 2026
शालिनी पाठक बनीं भाजपा महिला मोर्चा की
October 13, 2026
Weather
Hathras
7:58 pm,
Oct 13, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










