Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 13 अक्टूबर । विधानसभा सादाबाद में 13 अक्टूबर को राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में प्रवीन कुमार पौनियां (करील) के नेतृत्व में निकली जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा ने गांवों में जनसंपर्क के दौरान लोगों का ध्यान आकर्षित किया। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत हुआ और गली-गली, घर-घर लोगों ने आत्मीयता के साथ स्वागत कर अपना स्नेह व्यक्त किया।  कोठी बढ़ार से लेकर न सोरइया, समदपुर, महावतपुर, बहादुरपुर भूप, बीजलपुर, गोलपुरा, धनोली, न मानसाह, रसीदपुर और शेरपुर सहित विभिन्न गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किए गए। ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और प्रवीन कुमार पौनियां से संवाद कर अपनी समस्याओं एवं अपेक्षाओं को साझा किया। यात्रा के दौरान घर-घर मिला अपनापन, गलियों में हुआ स्वागत और ग्रामीणों के साथ सीधा संवाद कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे। जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा के माध्यम से महिलाओं के सम्मान, जनसमस्याओं और ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने का संदेश दिया गया। सादाबाद विधानसभा में मिशन 2027 को लेकर राजनीतिक गतिविधियों के बीच प्रवीन कुमार पौनियां की यह जनसंपर्क यात्रा चर्चा में रही। गांवों में मिले स्वागत और लोगों की सहभागिता ने यात्रा को विशेष पहचान दी। राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भी कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page