Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 12 अक्टूबर । जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुचारु बनाने के लिए तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार, सदर हाथरस, सिकंदराराऊ, सादाबाद और सासनी तहसीलों में अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इस फेरबदल के तहत कई अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है, जबकि कुछ अधिकारियों को न्यायिक कार्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तहसीलदारों की नई तैनाती

जारी सूची के अनुसार, विदित कुमार को नवागत तहसीलदार से तहसीलदार सदर हाथरस, सुलभ गुप्ता को तहसीलदार सिकंदराराऊ और हेमंत कुमार को तहसीलदार सादाबाद की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, सोनू बघेल को तहसीलदार सासनी के पद पर तैनात किया गया है। इसी क्रम में डॉली को तहसीलदार (न्यायिक) सिकंदराराऊ, लक्ष्मी नारायण बाजपेयी को तहसीलदार (न्यायिक) सदर हाथरस और प्रिया गर्ग* को तहसीलदार (न्यायिक) सासनी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वाजिद हुसैन को तहसीलदार (न्यायिक) सादाबाद के पद पर तैनात किया गया है।

नायब तहसीलदारों के कार्यक्षेत्र भी बदले

नायब तहसीलदारों की तैनाती में भी बदलाव किया गया है। वैष्णवी शर्मा को नायब तहसीलदार सदर हाथरस से संबंधित जिम्मेदारी दी गई है, जबकि शिव कुमार को नायब तहसीलदार सादाबाद के पद पर तैनात किया गया है। इसके अलावा विकास भारद्वाज को नायब तहसीलदार सासनी और मुकेश कुमार को नायब तहसीलदार संबद्ध कलेक्ट्रेट हाथरस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसीलों में अधिकारियों की नई तैनाती से राजस्व संबंधी कार्यों, जनसुनवाई और न्यायिक मामलों के निस्तारण की जिम्मेदारियों में बदलाव होगा। अब संबंधित अधिकारी अपनी नई तैनाती के अनुसार कार्यभार संभालेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page