Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 12 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव टीकैत के बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत हो गई। बुजुर्ग अपने घर से पड़ोस में दूध लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान सादाबाद-मथुरा मार्ग पर पीछे से तेज गति से आ रही ईको वैन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए आगरा ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव टीकैत अरौठा निवासी उदयवीर सिंह पुत्र देशराज सिंह 29 सितंबर 2026 की शाम करीब 6:15 बजे अपने घर से पड़ोस में दूध लेने के लिए जा रहे थे। वह सादाबाद-मथुरा मार्ग पर अपनी साइड से पैदल चल रहे थे। इसी दौरान मथुरा की ओर से तेज गति से आ रही ईको वैन कार ने लापरवाही से चलते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उदयवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद परिजन उन्हें तत्काल उपचार के लिए आगरा स्थित एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बुजुर्ग की मौत से परिवार में शोक छा गया। मृतक के पुत्र विजय सिंह ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में ईको वैन का नंबर यूपी 86 एएम 4709 बताते हुए आरोप लगाया है कि चालक की लापरवाही के कारण हादसा हुआ। पुलिस द्वारा इस मामले में कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page