Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 11 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव खोंडा में गाली-गलौज के बाद मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में गांव निवासी सुग्रीव ने पांच युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में चिकित्सीय परीक्षण कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे सुग्रीव के ताऊ का बेटा प्रेमपाल गांव की एक दुकान पर समोसा खा रहा था। इसी दौरान गांव का ही रीतेश वहां पहुंचा और प्रेमपाल के साथ कथित रूप से जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा। ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर प्रेमपाल को समझाया और घर भेज दिया। आरोप है कि कुछ देर बाद रीतेश अपने चाचा सोनू तथा हेमंत, जीतू और सुंदर को लेकर मौके पर पहुंच गया। शोर-शराबा सुनकर सुग्रीव, उसका भाई प्रताप और जयवीर भी वहां आ गए। आरोप है कि इस दौरान पांचों युवकों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर मारपीट की। घटना में सुग्रीव, प्रताप, जयवीर और प्रेमपाल घायल हो गए। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि घायलों का सीएचसी में चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page