Hamara Hathras

Latest News

सासनी 10 अक्टूबर। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला नाई में पारिवारिक कलह और जबरन शादी से परेशान एक युवक द्वारा विषाक्त पदार्थ का सेवन करने का मामला सामने आया है। तबीयत बिगड़ने पर युवक ने खुद 108 एंबुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सासनी पहुंचकर उपचार कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, गांव नगला नाई निवासी उदयराज पुत्र गजराज ने बताया कि उसके घरवालों ने उसकी शादी जबरन करा दी थी। युवक का आरोप है कि उसकी पत्नी किसी अन्य व्यक्ति से बात करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था। उदयराज के मुताबिक, जब उसने इस मामले का विरोध किया तो पत्नी के मायके और ससुराल पक्ष के लोग उस पर दबाव बनाने लगे। युवक ने पारिवारिक तनाव से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर उदयराज ने 108 एंबुलेंस को फोन कर बुलाया और सासनी सीएचसी पहुंचा। वहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page