Hamara Hathras

Latest News

सासनी 10 अक्टूबर। सासनी कोतवाली क्षेत्र के गांव सुसायत खुर्द निवासी सुभाष चंद्र ने अपनी बहू के स्वजन पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। सुभाष चंद्र के अनुसार, उनके बेटे आकाश की शादी करीब आठ वर्ष पहले फर्रुखाबाद निवासी गजेंद्र सिंह की बेटी रश्मि के साथ हुई थी। आरोप है कि रश्मि आए दिन अपने पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट करती है तथा उस पर बेवजह शक करती है। सुभाष चंद्र का आरोप है कि इस संबंध में शिकायत किए जाने पर आठ अक्टूबर को रश्मि के पिता गजेंद्र सिंह और माता उनके घर पहुंचे। वहां उन्होंने सुभाष चंद्र और उनकी पत्नी मिथलेश के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि दोनों उन्हें जान से मारने की धमकी देकर रश्मि को अपने साथ ले गए। सुभाष चंद्र ने यह भी बताया कि ससुराल पक्ष से परेशान होकर उनका बेटा आकाश घर छोड़कर चला गया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page