Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अक्टूबर। चंदपा थाना क्षेत्र के गांव संटीकरा में खेत पर तार बंधवाने गई महिला ने अपने जेठ के बेटों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता गुंजन गुप्ता पत्नी अनिल गुप्ता की शिकायत पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। पीड़िता के अनुसार, आठ अक्टूबर की सुबह वह गांव में स्थित अपने खेत पर तार बंधवाने गई थी। इसी दौरान उसके जेठ के बेटे शिवम और दीपक पुत्र स्वर्गीय विनोद गुप्ता वहां पहुंच गए। आरोप है कि दोनों ने उसके और उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। गुंजन गुप्ता ने बताया कि उनके पति अनिल गुप्ता कैंसर से पीड़ित हैं और अक्सर बीमार रहते हैं। वह अपने परिवार के साथ हाथरस के नवीपुर क्षेत्र में किराए के मकान में रहती हैं। घटना के बाद पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page