Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 09 अक्टूबर। कस्बे के मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिम स्थित पंचमुखी महादेव मंदिर पर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से बजरंग दल का स्थापना दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना सहित प्रखंड सिकंदराराऊ के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह चौहान ने की, जबकि विनोद गुप्ता और विकास वार्ष्णेय (देवा भैया) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान वक्ताओं ने बजरंग दल के स्थापना दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए संगठन के उद्देश्यों, सनातन धर्म की रक्षा, हिंदू एकता और समाजसेवा के कार्यों को मजबूत करने पर जोर दिया। वक्ताओं ने युवाओं से राष्ट्र और धर्महित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही संगठन को और मजबूत बनाने तथा सनातन संस्कृति के संरक्षण के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। आयोजन में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page