Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 09 अक्टूबर। श्री रामलीला महोत्सव के अंतर्गत शनिवार, 10 अक्टूबर को कस्बे में भव्य श्रीराम बारात का आयोजन किया जाएगा। बारात का शुभारंभ शाम सात बजे खंड विकास कार्यालय के निकट से होगा। आयोजन को लेकर श्री रामलीला महोत्सव समिति की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। श्रीराम बारात में इस बार एक दर्जन से अधिक आकर्षक झांकियां, कई भव्य डोले, नामचीन बैंड और पांच रोड शो प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहेंगे। श्रीराम बारात के संयोजक धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रीराम बारात के आयोजन की जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि इस जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ किया जाएगा। बारात में भगवान श्रीराम के जीवन एवं मर्यादा से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को झांकियों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा। भक्ति संगीत और बैंड की धुनों के बीच निकलने वाली झांकियां नगरवासियों के लिए विशेष आकर्षण रहेंगी। उन्होंने बताया कि श्रीराम बारात में करीब एक दर्जन भव्य झांकियों के साथ कई डोले और विभिन्न नामचीन बैंड शामिल होंगे। इसके अलावा पांच रोड शो भी बारात की शोभा बढ़ाएंगे। आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह है। श्रीराम बारात में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल शामिल होंगे। विशिष्ट अतिथियों में सांसद अनूप वाल्मीकि, जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय और सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी प्रमुख रूप से मौजूद रहेंगे। संयोजक धर्मेंद्र गौतम ने नगर एवं क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि यह भगवान श्रीराम की बारात है और इसमें अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर श्रद्धालु आयोजन की शोभा बढ़ाएं। उन्होंने सभी लोगों से हाथ जोड़कर श्रीराम बारात में शामिल होने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page