हाथरस 09 अक्टूबर। जनपद का 28वां खेलकूद समारोह पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के मुख्य आतिथ्य और पुलिस लाइन के क्षेत्राधिकारी डीके सिंह के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। समारोह में विभिन्न विद्यालयों से आए छात्र-छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान दौड़, बाधा दौड़, ऊंची कूद, भाला फेंक, गोला फेंक, त्रिकूद और अन्य प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। वहीं, छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समारोह में उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि माता के बाद शिक्षक ही ऐसे व्यक्ति होते हैं, जो अपने विद्यार्थियों को तरक्की करते देखकर सबसे अधिक प्रसन्न होते हैं। इसलिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने शिक्षकों का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेलकूद जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और आगे बढ़ने की भावना विकसित करते हैं। विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों का विशेष महत्व है। उन्होंने छोटी-छोटी छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना करते हुए भावुक स्वर में कहा कि बच्चियों की प्रस्तुतियों ने उनके मन को भावुक कर दिया है। उन्होंने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए उम्मीद जताई कि ये प्रतिभाएं भविष्य में देश का नाम रोशन करेंगी।
कार्यक्रम के संरक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज गोयल रहे। आयोजन के संयोजन मंडल में मलखान सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ओम प्रकाश सिंह, राजकीय हाईस्कूल मई के प्रधानाचार्य सुधीर कुमार तथा सत्र अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार, शानू यादव, हेमंत कुमार और भावना दुबे शामिल रहे। राजकीय हाईस्कूल अरनोट की प्रधानाचार्य हिना कौशर ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समारोह का संचालन अतुल वर्मा, निवेदिता और सुमेधा तिवारी ने किया। आयोजन को सफल बनाने में डॉ. विकास कौशिक, जहांगीर हाशमी सहित अन्य सहयोगियों का योगदान रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने ‘बेटी हूं मैं बेटी’ प्रस्तुति के माध्यम से बेटियों के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। वहीं, सेठ हरचरन दास इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने ‘बेटी बचाओ’ विषय पर प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों को सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। दोनों प्रस्तुतियों को दर्शकों ने सराहा और कार्यक्रम स्थल तालियों से गूंज उठा। अंडर-14 बालिका वर्ग की प्रतियोगिताओं में 600 मीटर दौड़ में खुशी ने प्रथम, सिद्धि चौधरी ने द्वितीय और इशिका गौतम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 80 मीटर बाधा दौड़ में रिया चौधरी प्रथम, रितु द्वितीय और द्रोपदी तृतीय रहीं। ऊंची कूद में साक्षी ने प्रथम, इशिका गौतम ने द्वितीय और रिया चौधरी ने तृतीय स्थान हासिल किया। बालक वर्ग की 600 मीटर दौड़ में रवि कुमार प्रथम, प्रिंस द्वितीय और टिंकू कुशवाहा तृतीय रहे। 80 मीटर बाधा दौड़ में लकी शर्मा ने प्रथम, शानू ने द्वितीय और अनुराग ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
अंडर-17 बालिका वर्ग की 1500 मीटर दौड़ में प्रियांशी प्रथम, मनी द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। 3000 मीटर दौड़ में प्रियांशी ने प्रथम, नीरज ने द्वितीय और गुनगुन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में वंदना प्रथम, गीता द्वितीय और मनोरमा तृतीय रहीं। 100 मीटर बाधा दौड़ में साधना ने प्रथम, वंदना ने द्वितीय और मनोरमा ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाला फेंक प्रतियोगिता में हर्षिता तोमर प्रथम और महक द्वितीय रहीं। ऊंची कूद में तनिष्का गौतम प्रथम, रागिनी द्वितीय और दुर्गेश तृतीय स्थान पर रहीं। अंडर-17 बालक वर्ग में गोला फेंक प्रतियोगिता में रोहित कुमार कुशवाह ने प्रथम, आलोक शर्मा ने द्वितीय और अंश वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में विष्णु शर्मा प्रथम, संतोष कुमार द्वितीय और सत्यवीर सिंह तृतीय रहे। ऊंची कूद में कार्तिक कुमार प्रथम, प्रिंस राणा द्वितीय और जितेंद्र कुशवाहा तृतीय रहे। भाला फेंक में नितेश कुमार प्रथम, नैतिक द्वितीय और अली शान तृतीय स्थान पर रहे। 100 मीटर बाधा दौड़ में नितेश कुमार ने प्रथम, अनंत उपाध्याय ने द्वितीय और अंकुश कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर बाधा दौड़ में प्रशांत कुमार प्रथम, सौरभ कुमार द्वितीय और कुनाल तृतीय रहे। अंडर-19 बालिका वर्ग की त्रिकूद प्रतियोगिता में दिव्या अग्निहोत्री ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय और अर्चना परमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर दौड़ में तनीषा प्रथम, शालिनी द्वितीय और पूनम तृतीय रहीं। हैमर थ्रो में कोमल प्रथम, वसुंधरा कौशल द्वितीय और खुशी गोला तृतीय स्थान पर रहीं। 3000 मीटर दौड़ में तनिष प्रथम, साधना द्वितीय और गौरी तृतीय रहीं। अंडर-19 बालक वर्ग की त्रिकूद प्रतियोगिता में पंकज ने प्रथम, अंकुल ने द्वितीय और विशेष कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5000 मीटर दौड़ में प्रशांत कुमार प्रथम और विनय द्वितीय रहे। 800 मीटर दौड़ में विश्वजीत ने प्रथम, कान्हा ने द्वितीय और भरत कुमार ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल भावना का परिचय दिया।
खेलकूद प्रतियोगिताओं को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्णायक मंडल में डॉ. मनोज शर्मा, मानवेन्द्र सिंह, सचिन शर्मा, देवेंद्र शास्त्री, प्रमोद यादव, धर्मेंद्र पाल सिंह, विनोद कुमार, मिथिलेश कुमारी, कुसुम चौधरी, शशिकांत यादव, श्वेता वर्मा, संजय सेंगर, मुलायम सिंह, मुनेंद्र कौशिक, राजेश कुमार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, डीओसी स्काउट, अजय सिंह और अजय तोमर सहित अन्य लोग शामिल रहे। समारोह में डॉ. राजीव अग्रवाल, डॉ. राजीव गुप्ता, डॉ. दीपक जैन, योगेश कुमार, सत्यनारायण, दलबीर सिंह, रामकेश सिंह, सत्यभान गुप्ता, राजेंद्र सिंह, वीरेंद्र शर्मा, राजेश कुमार, नीतू यादव, साधना, ज्योत्सना और नीलम कुमारी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों से सजे इस समारोह ने विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर दिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा।










