सादाबाद 08 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव थलूगढ़ी में युवक से मारपीट का मामला सामने आया है। युवक ट्यूशन शिक्षक के घर आय प्रमाण पत्र लेने गया, जिस दौरान ये घटना हुई। पीड़ित ने युवकों पर मारपीट करने और चाकू से हमला करने का आरोप लगाया है। युवक का कहना है कि करीब 10-12 दिन पहले भी आरोपितों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। उस समय सामाजिक लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया था। इसके बाद उसने ट्यूशन जाना भी बंद कर दिया था। अनगदा निवासी मोहित कुमार पुत्र कुलदीप सिंह ने कोतवाली में दी शिकायत में बताया कि वह गांव थलूगढ़ी में ट्यूशन पढ़ने जाता था। गुरुवार 8 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे वह अपने आय प्रमाण पत्र लेने शिक्षक के घर गया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद उक्त युवकों ने उसे पकड़ लिया और लाठी-डंडों तथा लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। आरोपितों ने मारपीट का वीडियो भी बना लिया।।मोहित के अनुसार, वह किसी तरह आरोपितों से बचकर वहां से भागने लगा। इसी दौरान एक युवक ने सब्जी काटने वाले चाकू से उस पर वार कर दिया। चाकू उसकी छाती पर लगा, जिससे वह घायल हो गया। इसी दौरान वहां से दूध लेकर जा रहे एक व्यक्ति ने बीच-बचाव कर उसे आरोपितों से बचाया। घटना की जानकारी मिलने पर मोहित के चाचा मौके पर पहुंचे। उन्होंने आरोपित युवक के पिता से घटना की शिकायत की तो आरोप है कि सभी लोग एकजुट होकर उनके साथ भी मारपीट करने लगे। इसके बाद पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। उपनिरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि घटना के संबंध में शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री राम की भक्ति में डूबा हाथरस,
October 8, 2026
सासनी में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात,
October 8, 2026
ससुर पर छेड़छाड़ और पति पर दूसरी
October 8, 2026
दहेज में 100 गज प्लॉट की मांग,
October 8, 2026
रॉन्ग साइड से आई बाइक ने पुलिसकर्मी
October 8, 2026
बेटियों के हाथ पीले कराने का मौका,
October 8, 2026
समान काम-समान वेतन समेत मांगों को लेकर
October 8, 2026
Weather
Hathras
11:26 pm,
Oct 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








