Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 08 अक्टूबर। आगरा रोड पर राजगढ़ फार्म हाउस के सामने ग्राम बास अमरू के निकट एक अक्टूबर को हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक की मौत के मामले में मृतक की पत्नी ने कोतवाली सादाबाद में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी ने हादसे के लिए कैंटर चालक को जिम्मेदार बताते हुए कैंटर नंबर को नामजद कराया है। ग्राम पंच नगरिया जारऊ निवासी वर्षा देवी पत्नी भीमसेन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि एक अक्टूबर को दोपहर करीब दो बजे उनके पति भीमसेन इलेक्ट्रिक स्कूटी से निजी काम से खंदौली जा रहे थे। करीब 2:35 बजे पचौरी ढाबा के पास राजगढ़ फार्म हाउस के सामने आगरा की ओर से आ रहे कैंटर संख्या आरजे 11 जीडी 0948 के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उनकी स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में भीमसेन के सिर में गंभीर चोट आई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर गोविंदपुर पुलिस चौकी से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कराई। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की पत्नी वर्षा देवी ने बताया कि पति के अंतिम संस्कार समेत अन्य जरूरी क्रियाएं पूरी करने के बाद उन्होंने बुधवार को कोतवाली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने कैंटर संख्या के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page