Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 अक्टूबर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल का आयोजन गुरुवार को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में किया गया। ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसके बाद 15 खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल के लिए किया गया। उप क्रीड़ा अधिकारी के अनुसार, आगामी 23 से 29 अक्टूबर 2026 तक जनपद आजमगढ़ में प्रदेशीय सीनियर पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित होनी है। इसी के लिए जिला स्तर पर खिलाड़ियों का चयन किया गया। चयन/ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के दिशा-निर्देशन में राहुल कुमार एवं शेखर द्वारा लिया गया। जिला स्तर पर चयनित खिलाड़ी अब 9 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।

इन खिलाड़ियों का हुआ चयन

जिला स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों में अविरल सिंह, लक्ष्य शर्मा, देवाश ठाकुर, देव ठाकुर, रियांश वार्ष्णेय, वंशराज सिंह, विराट चौधरी, प्रिंस, अचिति गौड़, यश प्रताप सिंह, आलोक कुमार, अनंत वार्ष्णेय, मान्य उपाध्याय, सूर्यान्श कुमार तथा ऋषभ यादव शामिल हैं। चयन प्रक्रिया के दौरान दीपा कश्यप, सीमा सागर एवं असलम खां भी मौजूद रहे। अब चयनित खिलाड़ी अलीगढ़ में होने वाले मंडल स्तरीय ट्रायल में अपना प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद प्रदेशीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page