Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अक्टूबर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने हाथरस में एक अवैध काजू प्रसंस्करण इकाई पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में संदिग्ध काजू बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर मौजूद काजू एवं अन्य सामग्री के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए हैं। बताया गया है कि खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को काजू प्रसंस्करण इकाई के संचालन की जानकारी मिली थी। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान वहां बड़ी मात्रा में काजू प्रसंस्करण से संबंधित सामग्री मिली, जिसे टीम ने अपने कब्जे में लेते हुए नियमानुसार सैंपलिंग की। जांच के दौरान फैक्ट्री संचालक टीम के सामने इकाई के संचालन से संबंधित वैध लाइसेंस और आवश्यक कानूनी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने फैक्ट्री को सील कर दिया। बरामद काजू और अन्य संदिग्ध खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। अब प्रयोगशाला रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि बरामद काजू खाद्य सुरक्षा मानकों पर खरा उतरता है या नहीं। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस कार्रवाई से अवैध रूप से खाद्य पदार्थों का प्रसंस्करण और कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और उपभोक्ताओं की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page