Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (पुरदिलनगर) 07 अक्टूबर। पुरदिलनगर स्थित ठाकुर श्री मुरली मनोहर मंदिर में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के प्रखंड सिकंदराराऊ एवं प्रखंड पुरदिलनगर के संयुक्त तत्वावधान में भव्य सामूहिक श्री हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन श्रद्धा और भक्तिमय वातावरण में किया गया। सामूहिक पाठ के दौरान मंदिर परिसर जय श्रीराम और जय बजरंगबली के जयघोष से गूंज उठा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और समाज के लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना, जिला सह मंत्री पवन वार्ष्णेय, जिला सह संयोजक लकी शर्मा, जिला सह गौ रक्षा प्रमुख नीरू यादव, जिला साप्ताहिक मिलन प्रमुख ललित द्विवेदी सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रखंड सिकंदराराऊ के प्रखंड अध्यक्ष राय सिंह यादव, पंडित शैलेंद्र दीक्षित (शैलू पंडित), रामप्रताप सिंह, अनेक पाल, करन वार्ष्णेय, दीपक यादव, सौरभ पुंडीर, उदय पुंडीर, गोविंद, विमल उपाध्याय, दीपक सक्सेना सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

वहीं प्रखंड पुरदिलनगर की ओर से प्रखंड अध्यक्ष मनोज उपाध्याय, प्रखंड मंत्री नरेंद्र चौहान, प्रखंड संयोजक सागर उपाध्याय, प्रखंड सत्संग प्रमुख विष्णु शर्मा, प्रखंड साप्ताहिक मिलन प्रमुख प्रशांत कुमार और प्रखंड बलोपासना प्रमुख आनंद कुमार सहित राजभान, अभिनव जखेटिया, शिवम उपाध्याय, लालू द्विवेदी, विष्णु, गोलू, आकाश कुशवाहा, जयंत आर्य, खुशवंत पचौरी, रजत पचौरी, छोटू भाई, कमल जाखेटिया, नारायण हरि दत्त पाठक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं भाईबंधु मौजूद रहे। इस अवसर पर विहिप जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सक्सेना ने कहा कि सनातन संस्कृति केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं है, बल्कि सेवा, संस्कार, परोपकार, सामाजिक समरसता तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण की भावना भी सनातन जीवन-पद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की ओर से धार्मिक एवं सांस्कृतिक जागरण के साथ सेवा कार्य, सामाजिक समरसता, गौ-संरक्षण, धर्म-जागरण और युवा वर्ग को संस्कारों से जोड़ने के लिए विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि इसी क्रम में प्रखंड सिकंदराराऊ क्षेत्र में पिछले करीब पांच वर्षों से साप्ताहिक हनुमान चालीसा पाठ और साप्ताहिक मिलन का आयोजन लगातार किया जा रहा है। अलग-अलग मंदिरों और धार्मिक स्थलों पर आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में संगठन के कार्यकर्ताओं के साथ समाज के लोगों की भी सहभागिता रहती है। आयोजकों के अनुसार, इन आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकजुटता बढ़ाना, नई पीढ़ी को सनातन संस्कारों से जोड़ना तथा धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता को मजबूत करना है। पुरदिलनगर स्थित ठाकुर श्री मुरली मनोहर मंदिर में आयोजित सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ को भी इसी नियमित धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधि की एक कड़ी बताया गया। सामूहिक पाठ के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के उपरांत मंदिर परिसर में काफी देर तक भक्ति और श्रद्धा का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में मौजूद पदाधिकारियों ने कहा कि नियमित रूप से होने वाले ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन लोगों को एक-दूसरे से जोड़ने के साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनते हैं। साथ ही युवा पीढ़ी को अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं से परिचित कराने में भी इनकी भूमिका महत्वपूर्ण है। आयोजन के दौरान कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने धार्मिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखने तथा समाज में सकारात्मक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page