Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र की सलेमपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले गांव नगला मियां पट्टी देवरी में घरेलू पारिवारिक प्रकरण को लेकर पति-पत्नी के बीच बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर वाद विवाद उत्पन्न हो गया।दंपति के बीच हुई कहासुनी और गाली-गलौज के प्रकरण में पत्नी ने अपने पति के खिलाफ गाली गलौज कहासुनी किए जाने की पुलिस से शिकायत कर दी।पुलिस ने दंपति के बीच हुए विवाद के उपरांत महिला की लिखित तहरीर के आधार पर शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नामजद पति मोनू को हिरासत में लिया।इसके बाद पुलिस के द्वारा मोनू को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजकर चिकित्सकीय मेडिकल परीक्षण कराया गया।मेडिकल परीक्षण के बाद पुलिस ने पति मोनू के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page