Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 अक्टूबर। दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी बनाने वालों के खिलाफ हाथरस पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने करीब 83 लाख रुपये कीमत की 33 टन पोटाश और गंधक बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र के मनोज और राम वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं गिरराज कॉलोनी से जुड़े तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस के अनुसार फरीदाबाद में अवैध आतिशबाजी से जुड़े मामले में एक आरोपी के पकड़े जाने के बाद पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर हाथरस पुलिस ने अभियान तेज किया। इसी कार्रवाई के दौरान पुलिस को आतिशबाजी तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली बड़ी मात्रा में पोटाश और गंधक के भंडारण की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए करीब 33 टन सामग्री बरामद की। बरामद सामग्री की कीमत करीब 83 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस अब इस बात की जांच में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पोटाश और गंधक कहां से मंगाई गई थी और इसका इस्तेमाल कहां किया जाना था। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है। मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र के मनोज और राम वार्ष्णेय को गिरफ्तार किया गया है। वहीं गिरराज कॉलोनी के तीन अन्य आरोपियों कपिल, रौनक और लंकी के नाम सामने आने के बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ ही आरोपियों से जुड़े संपर्कों और आपूर्ति के स्रोत की जानकारी जुटा रही है। दीपावली के मद्देनजर पुलिस की इस कार्रवाई को अवैध आतिशबाजी के निर्माण और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जोड़कर देखा जा रहा है। बड़ी मात्रा में ज्वलनशील आतिशबाजी सामग्री बरामद होने के बाद पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इसके पीछे कोई बड़ा सप्लाई नेटवर्क तो सक्रिय नहीं था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page