Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 07 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बकायन में संपत्ति के बंटवारे को लेकर पिता और दो पुत्रों के बीच विवाद का मामला सामने आया है।विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिता और दोनों पुत्रों को हिरासत में लिया।संपत्ति के बंटवारे को लेकर अहमद अली तथा उनके पुत्र अदनान और अरमान के बीच विवाद हुआ था।पुलिस तीनों को हिरासत में कोतवाली लेकर आई।पुलिस ने तीनो पिता पुत्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भेजकर मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया।मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण के बाद पुलिस ने तीनों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई करते हुए चालान किया।कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने बताया कि पिता पुत्र में संपति को लेकर वाद विवाद होने पर नियमानुसार शांति भंग की कार्रवाई की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page