Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 06 अक्टूबर। सिकन्दराराऊ नगर पालिका अध्यक्ष मुहम्मद मुशीर कुरैशी ने पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपकर पुलिसकर्मियों पर अभद्रता और मारपीट का आरोप लगाते हुए मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पालिकाध्यक्ष के अनुसार रात करीब आठ बजे मोहल्ला नौरंगाबाद पश्चिमी और जीटी रोड स्थित एक चाय की दुकान पर बैठे लोगों के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट और अभद्रता की। इसके अलावा मोहल्ला नोखेल में भी दुकानदारों और बच्चों के साथ गाली-गलौज व मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। घटना को लेकर नगर के लोगों और जनप्रतिनिधियों में नाराजगी बताई जा रही है। पालिकाध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा का कहना है कि मोहल्लों में भीड़ लगाकर किसी को भी खड़े होने की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने-जाने वाली महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार की मंशा के अनुरूप माहौल खराब करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page