Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अक्टूबर। नगला भूरा में मंगलवार शाम करीब चार बजे खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने पुलिस के साथ अंबेडकर मूर्ति के पास स्थित एक परिसर पर छापा मारकर खाद्य सामग्री के भंडारण और गुणवत्ता की जांच की। वीडियोग्राफी के बीच हुई जांच में परिसर से 560 किलो बादाम, 2720 किलो चायपत्ती, 135 किलो पिस्ता, 2528 किलो काजू और करीब 1800 किलो सफेद पाउडर मिला। इसके अलावा खाद्य सामग्री तैयार करने में इस्तेमाल होने वाली कई मशीनें भी मौके पर मिलीं। विभाग के अनुसार परिसर लाखन सिंह का है, जिसे रौनक वाष्र्णेय ने किराए पर ले रखा था। जांच के दौरान संचालक मौके पर मौजूद नहीं मिला, जिसके चलते टीम ने परिसर को सील कर दिया। संचालक को विभागीय कार्यालय में उपस्थित होकर आवश्यक जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं। उसकी मौजूदगी में दोबारा जांच के बाद बरामद सामग्री और परिसर में चल रहे काम के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page