Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 06 अक्टूबर। नगर पंचायत के कस्बा के वार्ड संख्या दस के मोहल्ला शीशग्रान कछियान कलां में प्रजापति समाज के एक युवक के द्वारा सरकारी नाली पर वाउंड्रीवाल दीवार लगाकर किए जा रहे अवैध तथाकथित कब्जा को लेकर सभासद की शिकायत पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी कार्यालय से नोटिस भेजकर तत्काल निर्माण रोकने के आदेश जारी किए है।नगर पंचायत कार्यालय के अधिशासी अधिकारी की ओर से भेजे गए नोटिस में निर्माण कार्य से संबधित पत्राजात लेकर कार्यालय में उपस्थित होने के आदेश जारी किए है।नगर पंचायत के वार्ड संख्या पांच के वर्तमान सभासद अंकुर शर्मा निवासी मोहल्ला किशन ने वार्ड संख्या दस में सरकारी नाला को तोडकर कब्जा किए जाने को लेकर तीन अक्तूबर को नगर पंचायत के कार्यालय में लिखित शिकायती पत्र देकर निर्माण कार्य रूकवाए जाने व कार्रवाई किए जाने की मांग की थी।नगर पंचायत कार्यालय से पांच अक्तूबर दिन सोमवार को जारी हुए पत्रांक पांच सौ छियालीस के अनुसार नगर पंचायत पत्रांक पर अधिशासी अधिकारी संदीप सारस्वत के हस्ताक्षर सहित भेजे गए नोटिस में रमेश प्रजापति मोहल्ला शीशग्रान को अवगत कराना है कि अंकुर शर्मा सभासद वार्ड संख्या पांच नगर पंचायत हसायन के द्वारा लिखित पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया है कि आपके द्वारा वार्ड संख्या दस में सरकारी सम्पत्ति में बनाया गया नाला जिसमें हसायन नगर की की पचास प्रतिशत बस्ती का गन्दा पानी आगे पोखर में जाता है।जिसको कुम्हार समाज के रमेश प्रजापति के द्वारा गुंडा गर्दी से सरकारी नाले को तोड़ कर उस पर कब्जा करके नये नाले का उसी के पास में नया निर्माण कर दिया गया है।जिससे समाज में बडा ही आक्रोश का माहौल है।आपके द्वारा किया गया कृत्य सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुंचाना एवं अवैध अतिक्रमण की श्रेणी में आता है।अतःआपको उक्त नोटिस के माध्यम से अवगत कराया जाता है कि सरकारी भूमि पर किये जा रहे निर्माण को तत्काल रोककर दें तथा उक्त से सम्बन्धित समस्त पत्राजात सहित कार्यालय में उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा की स्थिति में आपके विरूद्ध नगर पालिका अधिनियम 1916 की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत कार्यावाही सरकारी सम्पत्ति को नुकसान पहुँचाने के सम्बन्ध में जुर्माना आदि की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।जिसके लिए आप स्वयं उत्तरदायी होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page