Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अक्टूबर। सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत 7 अक्टूबर को मेला पंडाल, श्री दाऊजी महाराज में आयोजित होने वाले सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश पटेल ने कलेक्ट्रेट सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण करने और निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर सौंपे गए दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप कार्यक्रम को सुव्यवस्थित, गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराया जाए तथा सुरक्षा, चिकित्सा, साफ-सफाई, पेयजल, यातायात समेत अन्य व्यवस्थाओं में किसी प्रकार की कमी न रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने प्रातः 9:30 बजे से आयोजित होने वाले कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए कहा कि कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से होगा, जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री का वर्चुअल संबोधन होगा। इसके पश्चात प्रधानमंत्री द्वारा उपस्थित जनसमुदाय को “विकसित भारत@2047” के सामूहिक संकल्प की शपथ दिलाई जाएगी। राष्ट्रगान के बाद स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी और सेवा ज्योति यात्राओं को रवाना किया जाएगा। जिलाधिकारी ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, आमजन एवं अन्य प्रतिभागियों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा सभी कार्यक्रम निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार संपन्न कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, क्षेत्राधिकारी पुलिस, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, जिला सूचना अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला खेल अधिकारी, उपायुक्त उद्योग, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद हाथरस सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page