Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अक्टूबर। राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने से पूर्व जिला एवं मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय के अनुसार पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में आयोजित होगा, जबकि मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में होगा। प्रदेशीय सीनियर पुरुष वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 29 अक्टूबर तक आजमगढ़ में प्रस्तावित है। वहीं पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रदेशीय सीनियर महिला वर्ग हैंडबॉल प्रतियोगिता के लिए भी जिला स्तरीय चयन/ट्रायल 8 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में तथा मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल 9 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित किया जाएगा। सीनियर महिला वर्ग हैंडबॉल की प्रदेशीय प्रतियोगिता 13 से 16 अक्टूबर तक झांसी में होगी। चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्र, आयु संबंधी प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य किया गया है। निर्धारित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने की स्थिति में खिलाड़ियों को चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page