Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 अक्टूबर। खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ के तत्वावधान में 15 से 17 अक्टूबर तक मुरादाबाद में आयोजित होने वाली प्रदेशीय समन्वय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी चयन/ट्रायल आयोजित किया गया। चयन/ट्रायल उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव के दिशा-निर्देशन में श्री अंसार हुसैन, सुजी यादव एवं सुश्री वर्षा रानी द्वारा लिया गया। ट्रायल में सपना भारती, सुमन, करीमा, प्राची सारस्वत, वंदना, काजल कुमारी, कविता, खुशी और संध्या का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी 7 अक्टूबर 2026 को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम, अलीगढ़ में आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन/ट्रायल में प्रतिभाग करेंगी। मंडल स्तरीय ट्रायल के बाद चयनित खिलाड़ियों को प्रदेशीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का अवसर मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page