Hamara Hathras

Latest News

लखनऊ 05 अक्टूबर। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने बड़ा राजनीतिक फैसला लेते हुए अपने बड़े भतीजे आकाश आनंद की पार्टी में आधिकारिक वापसी करा दी है। मायावती ने आकाश आनंद को एक बार फिर बसपा का राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त कर संगठन में अहम जिम्मेदारी सौंपी है। यह फैसला आकाश आनंद द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर सार्वजनिक रूप से अपनी गलतियों के लिए खेद जताने और पार्टी में पुनः कार्य करने की इच्छा जाहिर करने के बाद लिया गया है। मायावती ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की राय और आकाश के बदले व्यवहार को देखते हुए उन्हें माफ कर यह नई जिम्मेदारी दी है।

बसपा प्रमुख मायावती ने बताया कि पिछले दिनों संगठन के भीतर कई आवश्यक कदम उठाने पड़े थे। उन्होंने आकाश आनंद के ससुर अशोक सिद्धार्थ के राजनीति से संन्यास लेने का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद आकाश के व्यक्तित्व और कार्यशैली में सकारात्मक बदलाव देखने को मिला है। गौरतलब है कि पिछले एक महीने के भीतर बसपा संगठन में तेजी से बदलाव देखने को मिले हैं। आगामी 3 सितंबर को आकाश को अपरिपक्व बताते हुए पद से हटाया गया था और 10 सितंबर को पार्टी से अलग कर दिया गया था। इसके बाद 23 सितंबर को मायावती ने छोटे भतीजे ईशान आनंद को नया राष्ट्रीय संयोजक बनाया था, लेकिन महज 13 दिन बाद 5 अक्टूबर को आकाश आनंद की फिर से पार्टी के शीर्ष पद पर बहाली कर दी गई है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page