Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 05 अक्टूबर। हाथरस के प्रसिद्ध 115वें राजकीय दाऊजी मेले में आयोजित क्षत्रिय शिविर का समापन सोमवार को धूमधाम से हुआ। समापन के अवसर पर शिविर सहसंयोजक एवं भाजपा नेता देवेंद्र राघव के नेतृत्व में क्षेत्र के 242 मेधावी छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा नेता देवेंद्र राघव ने कहा कि हमें अपने बच्चों में पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कार भी डालने चाहिए। हमें अपनी समृद्ध संस्कृति और पुरानी परंपराओं से भी आज की नई पीढ़ी को समय-समय पर अवगत कराते रहना चाहिए, क्योंकि आज की युवा पीढ़ी ही आने वाले समय में नए भारत का भविष्य है। इस अवसर पर शिविर संयोजक अरुण सिंह, जिला पंचायत सदस्य सोनू चौहान, भारतेंदु सिंह, योगेंद्र सिंह, योगेश सिंह, प्रमोद मदनावत, सत्यपाल मदनावत सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page