सिकन्दराराऊ 05 अक्टूबर। उप जिलाधिकारी सिकन्द्राराऊ ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि तहसील क्षेत्र के अंतर्गत मत्स्य पालन हेतु तालाबों को 10 वर्षीय पट्टे पर दिए जाने के लिए विशेष पट्टा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर तहसील सभागार सिकन्द्राराऊ में दिनांक 13 अक्टूबर 2026 एवं 23 अक्टूबर 2026 को प्रातः 11:00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता नियमावली 2016 के तहत पट्टा आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। नियमों के अनुसार 0.2 हेक्टेयर से 2.00 हेक्टेयर तक के तालाबों के लिए ₹2,000 प्रति एकड़ और 2.00 हेक्टेयर से बड़े तालाबों के लिए ₹10,000 प्रति हेक्टेयर लगान तय किया गया है, जिसमें नियमानुसार सर्वप्रथम मछुआ समुदाय के व्यक्तियों को प्राथमिकता दी जाएगी।
इस आवंटन प्रक्रिया के तहत तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के अवशेष तालाबों का आवंटन किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से ग्राम अगराना, जरारा, नगला बरी, पट्टी देवरी, अरनिया, तलेसरा, सिधौली, आरिफपुर भोगपुर, गडौला, सुजावलपुर, हैवतपुर, गिनौली, किश्नपुर, भरतपुर, मऊ चिरायल, धुबई, बरई शाहपुर, गन्थरी शाहपुर, खिजरपुर, नगला चीकना, छौकरा, गोपालपुर, जिरौली कला, लिहा अलमपुर, नारई, बरतर खॉस, महेवा, मंडनपुर, पोरा, रतनपुर हुसैनपुर, भैकुरी, पचौ, पिपलगवा, नौरथा, इसेपुर, डण्डेसरी, बाडी और भिसी मिर्जापुर शामिल हैं। इच्छुक पात्र व्यक्ति निर्धारित तिथियों पर तहसील सभागार में उपस्थित होकर प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।








