Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अक्टूबर। इनरव्हील क्लब ऑफ हाथरस रॉयल के तत्वावधान में संविलयन विद्यालय, लहरा में बच्चों के मुख एवं दंत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य बच्चों को दंत स्वच्छता, नियमित देखभाल एवं स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में दंत चिकित्सक डॉ. सौरभ प्रताप सिंह ने 60 बच्चों के मुख एवं दांतों का परीक्षण किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से दांतों की सफाई करने, संतुलित एवं पौष्टिक आहार लेने तथा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान बच्चों को मुख एवं दंत स्वास्थ्य से संबंधित आवश्यक सुझाव भी दिए गए। क्लब की अध्यक्ष दीप्ति बूटिया ने कहा कि बच्चों के स्वस्थ भविष्य के लिए स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता बेहद जरूरी है। वहीं सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने कहा कि स्वस्थ दांत और स्वस्थ मुख बच्चों के समग्र स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण आधार हैं। क्लब द्वारा भविष्य में भी ऐसे स्वास्थ्य संबंधी सेवा प्रकल्प निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष राधा गावर, पूजा सिंह एवं अनीता मदनावत सहित क्लब की सदस्याएं उपस्थित रहीं। विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रद्युम्न पाठक, प्राध्यापक प्रतिमा रावत आदि ने क्लब द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page