
हाथरस 04 अक्टूबर । श्री दाऊजी महाराज के लक्खी मेले में शनिवार रात मुकाबला-ए-कव्वाली का शानदार आयोजन किया गया। देर रात शुरू हुआ कव्वाली का यह कार्यक्रम रविवार सुबह तक चला। मशहूर कव्वाल आसिफ सुल्तानी और साहिबा परवीन ने अपनी दमदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। दोनों के बीच सुरों और लफ्जों का शानदार मुकाबला देखने को मिला। कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि राजेश सिंह गुड्डू और अपना दल एस के जिलाध्यक्ष रवि सारस्वत ने किया। कार्यक्रम के संयोजक रवि खां एडवोकेट एवं सह संयोजक राजेश सारस्वत ने अतिथियों का स्वागत किया।
कव्वाली की शुरुआत के बाद जैसे-जैसे रात आगे बढ़ी, महफिल का रंग और गहराता गया। रूहानी और सूफियाना रंग में डूबी इस महफिल में कव्वालों ने एक से बढ़कर एक कलाम पेश किए। ‘आला है ज़माने में किरदार मुहम्मद का’ और ‘हाल-ए-दिल किसको सुनाएं आपके होते हुए’ जैसे कलामों ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। पंडाल में मौजूद हजारों दर्शक कव्वाली की प्रस्तुतियों पर झूमते नजर आए। आसिफ सुल्तानी और साहिबा परवीन के बीच हुए मुकाबले ने कार्यक्रम में खास रोमांच पैदा कर दिया। दोनों कव्वालों ने अपनी गायकी, सुर और अंदाज से एक-दूसरे को जवाब दिया। रविवार सुबह तक चले इस मुकाबला-ए-कव्वाली ने श्रोताओं को अंत तक बांधे रखा। कार्यक्रम का संचालन पूर्व बार अध्यक्ष अतुल आंधीवाल एडवोकेट ने किया।
इस मौके पर राजेश सिंह गुड्डू भैया, जिला महामंत्री भाजपा, रवि सारस्वत जिलाध्यक्ष अपना दल एस, मूलचंद वार्ष्णेय, केडी पंडित जिला उपाध्यक्ष अपना दल एस, विनोद कुमार शर्मा बंटी भैया महासचिव जिला बार एसोसिएशन हाथरस, अनिल ठेकेदार, अमित कुमार शर्मा, रिंकू चौधरी, गोविंद वशिष्ठ एडीजीसी, राहुल पाठक एडीजीसी, मोनू सारस्वत, आकाश यादव, अभिषेक शर्मा, अजीत सिंह जिलाध्यक्ष एससी-एसटी अपना दल एस, गुड्डू भाई लोहट बाजार, डॉ. रईस अहमद अब्बासी, नासिर भाई, फिरोज भाई, बबलू खान, आबिद खान, डब्बू खान, असलम बेग नेता, रज्जाक खान मेंबर, मुकेश अंकल, फारूक भाई, वकील बेल्डिंग वाले, शाहिद भाई, आसिफ भाई, तसलीम खान, शालू खान, दानिश खान, आरिफ फैसल खान, रईस खान नाजिम मिस्त्री, अरुण, शाकिब और आदिल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। रातभर चली इस कव्वाली की महफिल में श्रोताओं ने सूफियाना कलामों का आनंद लिया और कार्यक्रम की प्रस्तुतियों की जमकर सराहना की।










