Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद ०4 अक्टूबर। आगरा से पशुओं के अवशेष लेकर अलीगढ़ की ओर जा रही मैक्स पिकअप रविवार तड़के सादाबाद के प्राइवेट बस स्टैंड के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में लदे पशुओं के अवशेष सड़क पर फैल गए। अवशेष सड़क पर बिखरने से मौके पर जबरदस्त दुर्गंध फैल गई। हालात ऐसे रहे कि राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीर नाक पर रुमाल रखकर निकलने को मजबूर हुए। पिकअप के सड़क पर पलट जाने के कारण राजमार्ग की एक साइड पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से पलटी हुई पिकअप को सीधा कराया। इसके बाद वाहन को तत्काल राजमार्ग से हटवाया गया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने वाहन चालक से पिकअप और उसमें लदे पशुओं के अवशेष से संबंधित कागजात मांगे। चालक द्वारा प्रस्तुत कागजातों की पुलिस ने जांच की। कागजात पूर्ण मिलने पर पुलिस ने संतुष्टि जाहिर की। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर वाहन को आगे रवाना कर दिया गया। हादसे के दौरान मौके पर काफी देर तक दुर्गंध का माहौल बना रहा। सड़क पर बिखरे अवशेषों के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर पिकअप के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page