सादाबाद ०4 अक्टूबर। आगरा से पशुओं के अवशेष लेकर अलीगढ़ की ओर जा रही मैक्स पिकअप रविवार तड़के सादाबाद के प्राइवेट बस स्टैंड के निकट अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप सड़क पर पलट गई। हादसे में वाहन में लदे पशुओं के अवशेष सड़क पर फैल गए। अवशेष सड़क पर बिखरने से मौके पर जबरदस्त दुर्गंध फैल गई। हालात ऐसे रहे कि राजमार्ग से गुजरने वाले राहगीर नाक पर रुमाल रखकर निकलने को मजबूर हुए। पिकअप के सड़क पर पलट जाने के कारण राजमार्ग की एक साइड पर यातायात बाधित हो गया और वाहनों की कतार लग गई। हादसे की सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने क्रेन और हाइड्रा की मदद से पलटी हुई पिकअप को सीधा कराया। इसके बाद वाहन को तत्काल राजमार्ग से हटवाया गया, तब जाकर यातायात सुचारू हो सका। पुलिस ने वाहन चालक से पिकअप और उसमें लदे पशुओं के अवशेष से संबंधित कागजात मांगे। चालक द्वारा प्रस्तुत कागजातों की पुलिस ने जांच की। कागजात पूर्ण मिलने पर पुलिस ने संतुष्टि जाहिर की। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर वाहन को आगे रवाना कर दिया गया। हादसे के दौरान मौके पर काफी देर तक दुर्गंध का माहौल बना रहा। सड़क पर बिखरे अवशेषों के कारण राहगीरों और आसपास के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। गनीमत रही कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। प्रारंभिक तौर पर पिकअप के अनियंत्रित होने को हादसे का कारण माना जा रहा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Recent Posts
मानवेन्द्र हत्याकांड के आरोपियों से पुलिस की
November 19, 2026
तीन पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले, सासनी,
November 19, 2026
हाथरस में सड़क हादसा: ईंटों के ढेर
November 19, 2026
22 नवंबर से शुरू होगा पल्स पोलियो
November 19, 2026
हाथरस में झोलाछाप डॉक्टरों और अवैध पैथोलॉजी
November 19, 2026
सादाबाद : खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,
November 19, 2026
पीडब्ल्यूडी ठेकेदार के स्टॉक से बिटूमिन के
November 19, 2026
Weather
Hathras
12:41 am,
Nov 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








