Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अक्टूबर । देश की प्रमुख साहित्यिक संस्था राष्ट्रीय कवि संगम के महामंत्री महेश चंद्र शर्मा 5 अक्टूबर, सोमवार को हाथरस पहुंचेंगे। उनके हाथरस आगमन की जानकारी राष्ट्रीय कवि संगम से जुड़े आशु कवि अनिल भोरे ने हमारा हाथरस को दी। महेश चंद्र शर्मा के हाथरस आगमन को लेकर साहित्यिक क्षेत्र से जुड़े लोगों में उत्साह है। उनके आगमन के दौरान साहित्य, कविता और हिंदी के प्रचार-प्रसार से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। राष्ट्रीय कवि संगम देशभर में हिंदी कविता और साहित्य के माध्यम से राष्ट्र, संस्कृति एवं सामाजिक चेतना से जुड़े विषयों को मंच प्रदान करने वाली संस्था के रूप में कार्य करता है। हाथरस में भी संस्था से जुड़े साहित्यकार एवं कवि लगातार साहित्यिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। आशु कवि अनिल भोरे ने बताया कि महेश चंद्र शर्मा के आगमन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page