
हाथरस 04 अक्टूबर । 115वें लक्खी मेले में मंदिर श्री दाऊजी महाराज परिसर स्थित आर्य समाज मुरसान द्वारा लगाए गए प्रचार शिविर में संध्या यज्ञ एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्वानों ने वैदिक संस्कृति, राष्ट्रप्रेम और आर्य समाज के सामाजिक योगदान पर अपने विचार रखे। संध्या यज्ञ को पं. रूपराम शर्मा, दिनेश अग्निहोत्री, बनवारी लाल गोस्वामी एवं भानु प्रकाश गुप्ता ने विधि-विधान से संपन्न कराया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वेद मंदिर मथुरा एवं गुरुकुल वृंदावन के संस्थापक तथा सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा उत्तर प्रदेश, लखनऊ के प्रधान स्वामी स्वदेश जी ने कहा कि आर्य समाज के योगदान के कारण आज देशवासी स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती के ऋणी हैं। आर्य समाज ऐसी संस्था है, जो संपूर्ण संसार के उपकार की भावना समाज को देती है और ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ की भावना के साथ कार्य करती है। उन्होंने कहा कि उनके निर्देशन में आर्य समाज की संस्थाओं में व्यापक बदलाव की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने समाज के अधिक से अधिक लोगों को आर्य समाज से जोड़ने और सदस्य संख्या बढ़ाने का आह्वान किया। हापुड़ से आए आचार्य श्री ओमव्रत जी ने शहीद भगत सिंह के जीवन एवं बलिदान से जुड़ा प्रसंग सुनाकर उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत कर दी। उनके संबोधन ने श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। वहीं मातृछाया साधना केंद्र गुरुकुल हाथरस के ब्रह्मचारियों ने विभिन्न योगासनों, दीपक आसन तथा आंखों से चार-चार सूत की चार-चार सरियों को मोड़ने जैसे अद्भुत प्रदर्शन प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस प्रस्तुति का निर्देशन श्री कल्याण सिंह जी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान स्वामी स्वदेश, विपिन आर्य, आचार्य ओमव्रत, अमलानन्द सरस्वती, थान सिंह तोमर, पुरुषोत्तम फौजी, पं. रूपराम शर्मा, दिनेश अग्निहोत्री, बनवारी लाल गोस्वामी, भानु प्रकाश गुप्ता, सुरेश चंद्र गुप्ता, साउंड सर्विस एवं फोटोग्राफर सहित अन्य सहयोगियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की सफलता का श्रेय श्री रमेश चंद्र आर्य के सुपुत्र राजीव आर्य को दिया गया। उनके सफल, सुव्यवस्थित एवं सामूहिक प्रयासों से कार्यक्रम का आयोजन संभव हो सका। राजीव आर्य ने सभी सहयोगियों, विशेष रूप से दिनेश कुलश्रेष्ठ जी तथा कार्यक्रम में उपस्थित जागरूक श्रोताओं का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।
शिविर के समापन समारोह के अवसर पर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल एवं महेश चंद्र वर्मा ने कार्यक्रम में पधारे सभी विद्वानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में बुद्धसेन आर्य, हरीशंकर आर्य, राजीव आर्य, राजकुमार गुप्ता, तुलाराम सुमन, पुरुषोत्तम राठी, सुरेश गुप्ता, दिनेश कुमार आर्य, सुभाष आर्य, जयप्रकाश गुप्ता एडवोकेट, अमर सिंह एडवोकेट, वीरपाल कर्णावत, नितिन माहेश्वरी, डॉ. सुरेंद्र सिंह आर्य, दिनेश पहलवान, दीपक शर्मा एडवोकेट, अनिल बाष्णेय, अनिल अग्रवाल, विश्वनाथ आर्य, वीना यती, प्रकाशवती आर्य, पुष्पलता आर्य, मंजू आर्य, अशोक गुप्ता, राजीव अग्रवाल, पदम कुमार वर्मा, संजीव आंधीवाल, संजय वर्मा, बौबी लाला सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। शांति पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।










