Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अक्टूबर। मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल में ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम के तहत भव्य कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं ने श्रोताओं में उत्साह और राष्ट्रप्रेम का संचार किया। देश के वीर शहीदों को समर्पित कविताओं पर पंडाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद स्वागत गान और ‘मेरा जलवा’ प्रस्तुति ने कार्यक्रम में रंग जमा दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय एवं राजेश गुड्डू द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं पालिकाध्यक्ष श्वेता दिवाकर ने मां सरस्वती एवं संत जगदीश मित्तल परमार्थी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कवि सम्मेलन की शुरुआत कवियों द्वारा संत जगदीश मित्तल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। कवियों ने उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया। आशु कवि अनिल बौहरे के संचालन में आयोजित कवि सम्मेलन में अंडमान निकोबार के कवि एवं राष्ट्रीय कवि संगम अंडमान के अध्यक्ष अशोक अग्निवीर ने देश के वीरों को नमन करते हुए अपनी कविता के माध्यम से शहीदों के बलिदान को याद किया। उनकी पंक्तियों ने श्रोताओं में देशभक्ति का भाव भर दिया। आगरा की कवयित्री चौ. अंशु छौंकर अवनी ने भी अपनी ओजपूर्ण प्रस्तुति से राष्ट्रप्रेम की भावना को स्वर दिया। उन्होंने वीरों की कुर्बानी और भारत माता के प्रति समर्पण को अपनी कविता का विषय बनाया। राजस्थान के धौलपुर से आए कवि पदम गौतम ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ की भावना को अपनी रचनाओं में पिरोते हुए देश की एकता और अखंडता का संदेश दिया। कवि सम्मेलन में मनोज चौहान मैनपुरी, शिवम आजाद सिकंदराबाद, गाफिल स्वामी इगलास, चांद हुसैन चांद केलोरा एवं राना मुनी प्रताप सहित अन्य कवियों ने भी देशभक्ति और वीर रस से ओतप्रोत काव्य पाठ किया। कवियों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और पूरे पंडाल में देशभक्ति का माहौल बना रहा।

विद्यार्थियों का किया गया सम्मान

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों का सम्मान भी किया गया। सम्मान समारोह का संचालन चंद्रगुप्त विक्रमादित्य ने किया। आयोजन से जुड़े पदाधिकारियों एवं अतिथियों ने विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेंद्र बांठिया ने की, जबकि संचालन की जिम्मेदारी आशु कवि अनिल बौहरे ने संभाली। कार्यक्रम के संयोजक रूपम कुशवाह तथा सह संयोजक मनु दीक्षित ‘मनु’ रहे। इस अवसर पर डॉ. नितिन मिश्रा, उपेंद्र झा, विजय सिंह प्रेमी, अविनाश पचौरी, ऋषि कौशिक, जीवन लाल, मीरा माहेश्वरी, माधुरी वार्ष्णेय सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा श्रीकांत बिजाहरी, धर्मेंद्र कुशवाह, मूलचंद कुशवाह, प्रकाश चंद्र कुशवाहा, विवेक शर्मा, संदीप शर्मा, रामनारायण कुशवाह, अनिल कुशवाह, उमेश कुशवाह, शेखर कुशवाह, आनंद कुशवाह, विजेंद्र सिंह वीर, बहादुर कुशवाह, दिनेश कुमार शर्मा, मयंक लोहिया, सुरेंद्र गुप्ता, अजय राघव, हरिओम शर्मा एवं डॉ. राकेश कुशवाह आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में सुरजोबाई विद्यालय का पूरा स्टाफ प्रधानाचार्य के साथ सक्रिय रूप से जुटा रहा। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही और कवियों की देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियों ने ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page