Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 03 अक्टूबर। हलवाई खाना स्थित 1008 श्री महावीर दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक का शुभारंभ मंगलाचरण के साथ हुआ। इसके बाद उपस्थित सदस्यों की सर्वसम्मति से नोएडा निवासी विवेक कुमार जैन को मंदिर की कार्यकारिणी का अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। नई कार्यकारिणी में धीरज जैन रिंकू को उपाध्यक्ष, धरणेन्द्र कुमार जैन को मंत्री/मैनेजर, प्रदीप कुमार जैन इंजीनियर को कोषाध्यक्ष तथा मुकेश कुमार जैन एलआईसी को ऑडिटर चुना गया। सदस्य पद पर सुमित प्रकाश जैन, अरुण कुमार जैन मीतई तथा ऋषभ जैन डिम्पल को जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा ग्रह ट्रस्टी सदस्य के रूप में विपुल जैन देहली, पवन कुमार जैन नोएडा तथा हेमंत कुमार जैन आगरा को चुना गया। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में राज कुमार जैन लोहिया, योगेश कुमार जैन, जिनेन्द्र कुमार जैन सिम्पल तथा गिरीश जैन को कार्यकारिणी में शामिल किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का दुपट्टा पहनाकर तथा माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस दौरान मंदिर की व्यवस्थाओं और आगामी कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष विवेक कुमार जैन नोएडा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों से सहयोग की अपेक्षा जताई। बैठक का संचालन मंदिर के नवनिर्वाचित मंत्री/मैनेजर धरणेन्द्र कुमार जैन ने किया। बैठक में समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page