हाथरस 03 अक्टूबर। जायंट्स ग्रुप ऑफ डायमंड द्वारा “महान दिवस” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों को साझा करने के साथ समाज के लिए उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों एवं जायंट्स पदाधिकारियों का सम्मान करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई। गणेश वंदना पर इशी वार्ष्णेय ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. अनुराग उपाध्याय एवं सब इंस्पेक्टर छवी वर्मा को आमंत्रित किया गया। दोनों अतिथियों का पुष्प एवं उपहार भेंट कर स्वागत और सम्मान किया गया। अतिथियों ने अपने अनुभव एवं विचार साझा करते हुए उपस्थित सदस्यों को समाज सेवा के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर जायंट्स ग्रुप के विभिन्न पदाधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में सेंट्रल कमेटी मेंबर अशोक कुमार अग्रवाल, वाइस प्रेसिडेंट गुंजन दीक्षित, डायमंड फाउंडर फेडरेशन यूनिट डायरेक्टर 9-बी सोनल अग्रवाल, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजय कृष्ण गर्ग, फेडरेशन ऑफिसर मदन मोहन वार्ष्णेय, फेडरेशन ऑफिसर राजकमल दीक्षित, प्रेसिडेंट प्रभा वार्ष्णेय, डीओए आशु वार्ष्णेय, डीओएफ गीता वार्ष्णेय, आईपीपी पूजा वार्ष्णेय एवं चार्टर प्रेसिडेंट पूजा वार्ष्णेय सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। इसके अलावा ईशा, रेशु, नीरू, अंजू, शशि, रूमी अग्रवाल, सीमा अग्रवाल एवं गीता सहित अन्य सदस्यों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं पदाधिकारियों ने समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। उनके प्रेरणादायक विचारों से उपस्थित सदस्यों ने समाजहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसके बाद सभी सदस्यों ने एक साथ बैठकर भोजन का आनंद लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जायंट्स ग्रुप के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सिकन्दराराऊ : हत्या के प्रयास के मुकदमे
October 3, 2026
सिकन्दराराऊ : दहेज हत्या के मुकदमे में
October 3, 2026
हाथरस में 3055 छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति,
October 3, 2026
औद्योगिक विकास से सीवरेज तक मंडलायुक्त का
October 3, 2026
लाफ्टर शो में उमड़ी हजारों की भीड़,
October 3, 2026
नगर निकायों की लचर व्यवस्थाओं पर मंडलायुक्त
October 3, 2026
सम्पूर्ण समाधान दिवस में मंडलायुक्त ने सुनीं
October 3, 2026
Weather
Hathras
9:13 pm,
Oct 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











