हाथरस 02 अक्टूबर। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के मेंडू रोड पर शुक्रवार दोपहर रोडवेज बस का टायर अचानक फट गया। टायर फटने के दौरान उसकी चपेट में आने से सिकंदराराऊ निवासी शेखर घायल हो गया। टायर का हिस्सा तेजी से उसके पैर में लगने से पैर में फ्रैक्चर हो गया। हादसे के बाद रोडवेज बस के चालक और परिचालक घायल शेखर को उपचार के लिए जिला अस्पताल की इमरजेंसी लेकर पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया और पैर की चोट की जांच के लिए एक्स-रे कराया। अस्पताल में चिकित्सकों की निगरानी में घायल का उपचार किया गया। हादसे की जानकारी मिलने पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए।





