Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 02 अक्टूबर। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर दो महिलाओं से मारपीट और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने तीन महिलाओं समेत छह लोगों के खिलाफ बृहस्पतिवार रात रिपोर्ट दर्ज की है। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है। युवक ने पुलिस को बताया कि 30 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे उसकी पत्नी और भाभी घर के अंदर काम कर रही थीं। इसी दौरान गांव के आरोपी भारत चौहान, गोधन चौहान, मुनेश चौहान, उजाला देवी, अनीता देवी और हिना देवी हथियारों के साथ घर में घुस आए। आरोपियों ने घर में घुसते ही दोनों महिलाओं से गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर पत्नी से मारपीट की गई। जब भाभी बचाने आईं तो उनसे भी मारपीट की गई। आरोप है कि मारपीट के दौरान भारत, मुनेश और गोधन ने एक महिला का हाथ पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और छेड़खानी की है। मारपीट में दोनों महिलाओं को गंभीर चोटें आईं। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। मुरसान कोतवाली प्रभारी गिरीश चन्द्र गौतम का कहना है कि शिकायत के आधार पर छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page