Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ (हसायन) 02 अक्टूबर। विकासखंड क्षेत्र के कस्बा व देहात क्षेत्र में परिषदीय विद्यालय व सरकारी संस्थानों में देश के दो दिवगंत महापुरुषों के जन्मदिवस जन्म जयंती सादगी सदभाव के साथ मनाई गई।कस्बा हसायन के नगला रति मार्ग पर मोहल्ला अहीरान स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के परिसर में दो अक्तूबर दिन शुक्रवार को देश के दिवगंत महापुरुष राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी(महात्मा गांधी)व देश के पूर्व दिवगंत प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस जन्म जयंती पर विचार गोष्ठी प्रस्तुत कर छायाचित्र तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम में प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ.वरूण चौधरी,फार्मासिस्ट विजय कुमार शर्मा,वीरेंद्र सिंह सहित अन्य तमाम स्वास्थ्य कर्मी मौजूद दिखाई दिए।उच्च प्राथमिक विद्यालय श्रीनगर में राष्ट्रपिता मोहनदास करमचंद गांधी महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के छायाछविचित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन कर भारतीय तिरंगा को सलामी देकर राष्ट्रीय गान प्रस्तुत किया।मोहल्ला किला खेडा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधान मंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस पर उनके छायाचित्र तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।छात्र छात्राओ ने विचार गोष्ठी,भाषण प्रस्तुत कर देश के महापुरुषों के गीत भजन प्रस्तुत किए जाने से वातावरण देश भक्ति से ओतप्रोत दिखाई दिया।कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक जितेंद्र कुमार सिंह,चन्द्रकांत,कृष्ण प्रकाश राखी मौजूद दिखाई दिए।नगर पंचायत कार्यालय के सभागार परिसर कक्ष में नगर पंचायत के वार्ड जनप्रतिनि सभासद अंकुर शर्मा ने नगर पंचायत के कर्मियो के साथ राष्ट्र पिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के छायाछविचित्र पर पुष्प माला अर्पित कर नमन करते हुए याद कर श्रध्दांजलि दी।इस दौरान नगर पंचायत के मुख्य सफाई निरीक्षक विनीत कुमार वाल्मीकि मौजूद दिखाई दिए।संविलियन विद्यालय नगला अडू में महात्मा गॉंधी व लालबहादुर शास्त्री जंयती मनाई।शिक्षकों ने महात्मा गांधी की जयंती पर सत्य व अंहिसा के मार्ग पर चलने की शपथ ली।विद्यालय परिसर में गांधीजी व लालबहादुर शास्त्री के छाया चित्र पर फूल चढ़ाकर व माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। शिक्षकों और कर्मचारियों ने गांधीजी के जीवन और विचारों को याद किया।कार्यक्रम में यतेंद्र कुमार,विनीत कुमार प्रमोद कुमार,प्रेमलता देवी एवं समस्त शिक्षक कर्मचारी स्टाफ मौजूद रहे।शिक्षकों ने बताया कि गांधीजी ने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलकर देश को आजादी दिलाई।उनके विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणा देते हैं।शिक्षकों ने छात्रों से गांधीजी के आदर्शों को अपनाने और सत्य, अहिंसा व स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने को कहा।इस दौरान आजादी के आंदोलन में गांधीजी के योगदान को याद करते हुए उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम में गांधीजी के विचारों और स्वच्छता के संदेश पर भी बात हुई।और साथ ही लालबहादुर शास्त्री के बारे में बताया कि भारत के दूसरे प्रधानमंत्री थे और उन्होंने 1965 के भारत-पाक युद्ध में देश का सफल नेतृत्व किया था।और उन्होंने “जय जवान, जय किसान” का प्रसिद्ध नारा दिया था, जो देश के सैनिकों और किसानों के समर्पण को सम्मानित करता है।हसायन कोतवाली परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई गई।दोनों दिवगंत महापुरूषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर राष्ट्र की एकता व अखंडता की शपथ दिलाई गई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी के सम्मान में उन्हे सलामी दी गई।कोतवाली प्रभारी मनीष चिकारा ने सभी पुलिस कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता,अखण्डता,सुरक्षा हेतु शपथ दिलाई गई।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन चरित्र तथा उनके द्वारा बताए गए सत्य व अहिंसा के आदर्शो को जीवन में अपनाने हेतु प्रेरित किया गया।कोतवाली प्रभारी ने अपने संबोधन मे बताया गया कि भारतीय स्वाधीनता आन्दोलन को नई दिशा और नई गति देने मे राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी का अप्रतिम योगदान हैं।राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म दिवस दो अक्तूबर को हमारे देश के उन सहस्त्रों ज्ञात व अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो एवं क्रान्तिकारियों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का बेहतर अवसर है।जिन्होने स्वतंत्रता संग्राम की बलिबेदी पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया।यह दिन हम सबको राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के आदर्शो,सिद्धान्तो व उनके व्यक्तित्व को आत्मसात करने के साथ ही उनके पदचिन्हों पर चलकर राष्ट्रसेवा करने का सुअवसर प्रदान करता हैं।इस अवसर पर पुलिस कर्मचारियों ने समाज में शातिं,सौहार्द एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिय़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page