Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 02 अक्टूबर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को क्षेत्र के शिक्षण संस्थानों में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम एवं वरिष्ठ प्राध्यापक प्रो. डॉ. सत्यप्रिया बंसल ने ध्वजारोहण कर किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ। प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने गांधी जी एवं शास्त्री जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में गांधी जी की प्रिय धुन ‘रघुपति राघव राजा राम’ और भजन ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ का सामूहिक गायन किया गया। सर्वधर्म समभाव पर आधारित प्रार्थना सभा भी आयोजित हुई। महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। प्राचार्य प्रो. डॉ. मृदुला गौतम ने छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ को स्वच्छता की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सत्य, अहिंसा और स्वच्छता ऐसे तीन मंत्र हैं, जिन्हें युवाओं को अपने जीवन में अपनाना चाहिए। वहीं श्रीमती रामश्री देवी कन्या इंटर कॉलेज एवं एसआरडी पब्लिक स्कूल, गौतम नगर सादाबाद में भी गांधी एवं शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई गई। विद्यालय परिसर में दोनों महापुरुषों के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई। छात्र-छात्राओं के लिए पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। पोस्टर प्रतियोगिता में हिमाली ने प्रथम, सोनम ने द्वितीय और कुनाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में कनक पचौरी प्रथम, नंदिनी द्वितीय और अंशिका तृतीय स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधक महेंद्र पाल गौतम ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय कुरसंडा में डॉ. हेमंत कुमार, प्रो. डॉ. देवेंद्र कुमार गौतम, डॉ. दिनेश तोमर, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. नीरज उपाध्याय, डॉ. आशीष श्रीवास्तव, संजय शर्मा सहित शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page