हाथरस 02 अक्टूबर। प्रादेशिक मुख्य आयुक्त डॉ. प्रभात कुमार के दिशा-निर्देशन में भारत स्काउट एंड गाइड, उत्तर प्रदेश, जनपद हाथरस के तत्वावधान में बी.एल.एस. इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित तृतीय सोपान शिविर के अंतिम दिवस विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त, अलीगढ़ मंडल, अलीगढ़ श्रीमती नेहा कटियार उपस्थित रहीं। विद्यालय की प्रधानाचार्य श्रीमती विद्या प्रतीक वर्तके ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने शिविर में स्काउट एवं गाइड द्वारा तैयार किए गए टेंट, बिना बर्तनों के भोजन बनाने की कला, गैजेट्स, प्राथमिक चिकित्सा, पिरामिड एवं क्राफ्टिंग जैसी गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की जानकारी ली और उनके प्रयासों का उत्साहवर्धन किया। जिला संगठन आयुक्त स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में शिविर के दौरान सेवा संकल्प अभियान के तहत रैली भी निकाली गई। रैली के माध्यम से सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी का संदेश दिया गया। शिविर के सफल आयोजन में मुख्य व्यवस्थापक एवं प्रशासनिक अधिकारी कमल शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर स्काउट मास्टर प्रशिक्षक रूपेश गौतम, जसराम सिंह, स्काउट मास्टर विमल कुमार, विजय कुमार, विष्णु कुमार तथा गाइड कैप्टन रानी, दीप्ति वर्मा एवं मिश्रा भैया सहित अन्य प्रशिक्षक एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में हाथरस तहसील के सीबीएसई बोर्ड एवं माध्यमिक विद्यालयों के स्काउट एवं गाइड ने प्रतिभाग किया। अंतिम दिवस प्रतिभागियों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से अपने प्रशिक्षण एवं कौशल का प्रदर्शन किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चलती रोडवेज बस का टायर फटा, चपेट
October 2, 2026
रात में महिला के हाथ से मोबाइल
October 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
October 2, 2026
भोजपुर के पास कार पलटने से बाल
October 2, 2026
दहेज में 10 लाख की मांग, विवाहिता
October 2, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
October 2, 2026
दहेज में दो लाख नकद और सोने
October 2, 2026
Weather
Hathras
12:23 am,
Oct 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




