Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर। जनपद में पुलिस व्यवस्था को और व्यवस्थित करने के लिए विभिन्न थानों, चौकियों एवं शाखाओं में तैनात 10 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जारी आदेश के तहत थाना हाथरस गेट की मंडी समिति चौकी और थाना सिकंदराराऊ की पोरा चौकी के प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। आदेश के अनुसार मंडी समिति चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक लख्मी सिंह को थाना सिकंदराराऊ की पोरा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं पोरा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक विजय कुमार को मंडी समिति चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा मुख्य आरक्षी अवनीश कुमार को थाना सहपऊ से थाना हसायन भेजा गया है। मुख्य आरक्षी प्रदीप कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस में स्थानांतरित किया गया है, जबकि मुख्य आरक्षी रेशमा का थाना हसायन से महिला थाना स्थानांतरण किया गया है। थाना हसायन में कार्यालय क्लर्क के रूप में तैनात आरक्षी रूपकिशोर को थाना सहपऊ में कार्यालय क्लर्क की जिम्मेदारी दी गई है। आरक्षी विपिन यादव को थाना हसायन से थाना चंदपा स्थानांतरित किया गया है। पुलिस लाइन में तैनात आरक्षी राहुल कुमार और शिववती देवी को थाना हसायन में नई तैनाती दी गई है। वहीं आरक्षी नवल किशोर को यूपी-112 से पुलिस लाइन भेजा गया है। आदेश में संबंधित थाना एवं शाखा प्रभारियों को स्थानांतरित पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से उनकी नई तैनाती के लिए रवाना करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानांतरण आदेश के अनुपालन की आख्या उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page