Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ ) 02 अक्टूबर। श्री बजरंग इंटर कॉलेज, नगला सलेम, जलेसर रोड में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प एवं माला अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए भाषण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने महात्मा गांधी के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को गांधी जी के सत्य, अहिंसा और स्वच्छता के संदेशों से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य जेएस सहित शिक्षकगण आरके गौतम, आरआर सिंह, दिलीप यादव, आरके दीक्षित, सचिन कुमार, सत्यम कुमार, कृष्णमोहन, मौ. मोहसिन, अनुराधा, रतनेश, रूबी सिंह, मोनिका, नीतू सिंह, नेहा, मेघा वर्मा, मुकेश, सत्यप्रकाश आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page