Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 02 अक्टूबर। जिला/शहर कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता सेनानी तथा पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी की जयंती के अवसर पर हाथरस गेट स्थित गांधी पार्क में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने तीनों महापुरुषों को श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए उनके जीवन, संघर्ष और देश के प्रति योगदान को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इसके बाद महात्मा गांधी, लाल बहादुर शास्त्री एवं स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी के जीवन, संघर्ष तथा राष्ट्र के प्रति योगदान पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष पं. विवेक उपाध्याय ने कहा कि महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा को अपना हथियार बनाकर देश को आजादी के आंदोलन में एकजुट किया। वहीं लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, ईमानदारी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी एवं पूर्व सांसद मसूरिया दीन पासी का संघर्ष और देश के प्रति समर्पण भी प्रेरणादायी है।

उन्होंने कहा कि आवश्यकता है कि महापुरुषों के विचारों और आदर्शों को जीवन में अपनाते हुए देश की एकता, भाईचारे, लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की रक्षा के लिए कार्य किया जाए। शहर कांग्रेस अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि गांधी जी और शास्त्री जी का जीवन सत्य, सादगी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानी मसूरिया दीन पासी ने भी देश की आजादी के संघर्ष में महत्वपूर्ण योगदान दिया। ऐसे महापुरुषों का स्मरण केवल जयंती कार्यक्रमों तक सीमित न रहकर उनके विचारों और आदर्शों को आत्मसात करने के रूप में होना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और उनके योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page