Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 02 अक्टूबर। टैगोर इंटरनेशनल स्कूल, सिकंदराराऊ में 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री गौरीशंकर गुप्ता एवं श्री हरपाल यादव रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। इसके पश्चात प्रधानाचार्या रंजना कुमार एवं प्रबंधक किशनवीर सिंह ने मां सरस्वती का पूजन किया। उन्होंने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और देश के प्रति उनके योगदान के बारे में विद्यार्थियों को विस्तृत जानकारी दी। साथ ही कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र-छात्राओं की सराहना की। इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने छात्र-छात्राओं ने विभिन्न मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही सभी उपस्थित लोगों को मिठाई का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम का संचालन संध्या जादों ने किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page