सिकन्दराराऊ 02 अक्टूबर। गुरुवार देर रात करीब 12 बजे ग्राम हुसैनपुर के पास बिलार की ओर जा रहे एक ई-रिक्शा में पीछे से आ रहे अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में घायल लोगों की पहचान ई-रिक्शा चालक तौशीन पुत्र फारुख (21 वर्ष), निवासी मटकोटा, पूजा पुत्री अनिल कुमार (19 वर्ष), नूतन पुत्री राजेंद्र प्रसाद (28 वर्ष), कुसुमलता पुत्री राजवीर सिंह (40 वर्ष) और समीर पुत्र शकील (18 वर्ष) के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिकंदराराऊ पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मौके पर फिलहाल शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है और हादसे के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
चलती रोडवेज बस का टायर फटा, चपेट
October 2, 2026
रात में महिला के हाथ से मोबाइल
October 2, 2026
शादी का झांसा देकर युवती को ले
October 2, 2026
भोजपुर के पास कार पलटने से बाल
October 2, 2026
दहेज में 10 लाख की मांग, विवाहिता
October 2, 2026
दहेज की मांग पूरी न होने पर
October 2, 2026
दहेज में दो लाख नकद और सोने
October 2, 2026
Weather
Hathras
11:32 pm,
Oct 2, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




