Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 01 अक्टूबर। क्रीड़ा स्थल मैदान सिकंदराराऊ में 28वीं तहसील स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता 2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता 1 और 2 अक्टूबर तक आयोजित की जा रही है, जिसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व विधायक यशपाल सिंह चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं स्वागत गान से हुई। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर मिल रहा है। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्राधिकारी अमित पाठक, जिला विद्यालय निरीक्षक नीरज गोयल एवं जिला खेल सचिव अतुल कुमार वर्मा मौजूद रहे। इसके अलावा कार्यक्रम में यशपाल सिंह चौहान, धर्मेंद्र नाथ सिंह पीलू, नीरू शर्मा, नरेंद्र सिंह जादौन सहित शिक्षकगण एवं अन्य अतिथियों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता का आयोजन तहसील क्रीड़ा प्रभारी जहांगीर हाशमी के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता के संयोजक अजय बाबू शर्मा एवं श्रीमती नीता देवी रहीं। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना विकसित करने के साथ-साथ उनकी प्रतिभा को मंच प्रदान करना और उन्हें खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page