हाथरस 30 सितम्बर। मेला श्री दाऊजी महाराज के परिसर स्थित महर्षि वाल्मीकि शिविर में विभिन्न जातियों एवं समुदायों के बीच आपसी सौहार्द, एकता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 36 बिरादरी भाईचारा सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में समाज के विभिन्न वर्गों से जुड़े लोगों ने सहभागिता की और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाने पर जोर दिया। सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजस्व राज्य मंत्री सुरेंद्र दिलेर की मां एवं पूर्व सांसद राजवीर दिलेर की पत्नी रजनी दिलेर, पालिकाध्यक्ष श्वेता चौधरी, ब्लॉक प्रमुख पूनम पाण्डेय, भाजपा नेता कुंवर रत्नेश रत्न एवं डॉ. साहब सिंह ने संयुक्त रूप से भगवान महर्षि वाल्मीकि के छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। सम्मेलन के संयोजक सुमित पाथरे ने सभी अतिथियों का पटका, पगड़ी एवं 51 किलो की फूलों की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। इस दौरान सम्मेलन में शामिल वक्ताओं ने कहा कि समाज की प्रगति और विकास के लिए आपसी भाईचारा, सहयोग एवं सामाजिक समरसता बेहद जरूरी है। समाज के सभी वर्गों को एक-दूसरे का सम्मान करते हुए मिल-जुलकर आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि आपसी संवाद और सहयोग से सामाजिक दूरी को कम किया जा सकता है तथा समाज में एकता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। सम्मेलन का उद्देश्य भी विभिन्न बिरादरियों एवं समुदायों को एक मंच पर लाकर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना रहा। इस अवसर पर शिविर संयोजक सोनू पहलवान, सौरभ पाथरे, अभिषेक राज, अमरदीप, राजू पाथरे, दिलीप कुमार, डब्बू, विशाल पाथरे, विकास सर, हृदेश चौटाला, बद्रीलाल चौहान सहित विभिन्न बिरादरियों के गणमान्य लोग एवं समाजसेवी मौजूद रहे। सम्मेलन के दौरान उपस्थित लोगों ने सामाजिक एकता और आपसी भाईचारे को और मजबूत करने का संदेश दिया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सादाबाद : ब्लॉक में जांची गई सफाई
September 30, 2026
सादाबाद : एकमतेज ने दिया प्रतिभाओं को
September 30, 2026
सादाबाद : किसान भवन के पुनर्निर्माण की
September 30, 2026
सादाबाद : हादसे में रोडवेज कर्मचारी की
September 30, 2026
सादाबाद : हादसे में बाइक सवार गंभीर
September 30, 2026
सादाबाद : बच्चों को लैंगिक अपराधों से
September 30, 2026
सहपऊ में सेवा संकल्प अभियान के तहत
September 30, 2026
Weather
Hathras
9:09 pm,
Sep 30, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










