Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 30 सितम्बर। तृतीय प्रान्तीय एवं 115वें मेला श्री दाऊजी महाराज के अवसर पर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR) के तत्वावधान में मानव अधिकार जागरूकता सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन 1 अक्टूबर गुरुवार को दोपहर 2 बजे मेला श्री दाऊजी महाराज के मेला पंडाल, हाथरस में आयोजित होगा। सम्मेलन में वर्तमान परिस्थितियों में मानव अधिकारों के संरक्षण और संवर्धन से जुड़ी चुनौतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा। सम्मेलन का विषय “वर्तमान परिस्थितियों में मानव अधिकार के संरक्षण व संवर्धन में चुनौतियां” रखा गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ADHR के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष मोहन लाल अग्रवाल करेंगे, जबकि प्रो. (डॉ.) सरोज व्यास, राष्ट्रीय अध्यक्ष–महिला प्रकोष्ठ द्वारा दीप प्रज्वलन किया जाएगा। कार्यक्रम में डॉ. ओम प्रकाश व्यास, अध्यक्ष दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग, अश्विनी उपाध्याय, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट एवं पीआईएल मैन ऑफ इंडिया, सत्य प्रकाश पटेल (IAS), जिलाधिकारी हाथरस तथा चिरंजीव नाथ सिन्हा (IPS), पुलिस अधीक्षक हाथरस मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं प्रशांत तिवारी, अपर जिलाधिकारी और रामानंद कुशवाहा, अपर पुलिस अधीक्षक विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सम्मेलन में उपजिलाधिकारी राजबहादुर सिंह एवं क्षेत्राधिकारी हिमांशु माथुर की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। कार्यक्रम के समन्वय की जिम्मेदारी डॉ. सरिता सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा निभाई जाएगी। सम्मेलन के संयोजक प्रवीण वार्ष्णेय, राष्ट्रीय महासचिव एवं RTI एक्टिविस्ट हैं। आयोजकों के अनुसार सम्मेलन में मानव अधिकारों के संरक्षण, उनके संवर्धन तथा वर्तमान समय में सामने आ रही विभिन्न चुनौतियों पर विशेषज्ञों और उपस्थित लोगों के बीच विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके माध्यम से मानव अधिकारों के प्रति नागरिकों में जागरूकता बढ़ाने और अधिकारों के संरक्षण के प्रति सामाजिक सहभागिता को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मेलन के आयोजक एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, कमलकांत दोवराबाल, शैलेन्द्र सांवलिया, अनिल अग्रवाल, सोनल अग्रवाल, पूजा वार्ष्णेय एवं शालिनी अग्रवाल ने नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं तथा मानवाधिकार के प्रति रुचि रखने वाले लोगों से सम्मेलन में सादर उपस्थित होने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page